चंपारणबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मंजूबाला पाठक ने भितिहरवा में कांग्रेस सचिव सह बिहार प्रभारी के कार्यक्रम में किया शिरकत

जनपथ न्यूज़ डेस्क
16 अक्टूबर 2024

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के कर्मभूमि चंपारण के दौरे पर है। चंपारण में कांग्रेस के बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी जी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर रहे है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा श्रीमति मंजुबाला पाठक ने पासी जी का स्वागत किया और उनके साथ पार्टी के भितिहरवा कार्यक्रम में शिरकत किया।
साथ ही कांग्रेस की सदस्यता अभियान में बहुत से लोगों को कांग्रेस से जोड़ा और लोगों को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया।

ज्ञातव्य हो कि चंपारण की बहु जिसने चंपारण के शोषित, दलित, पिछड़े और बेरोजगारों के मदद और अन्य जरुरी सेवाएं अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से दशकों से करते आ रही है।
सार्वजनिक जीवन में मंजूबाला पाठक ने चंपारण के सारे मान्यताओं व परंपराओं का पालन किया साथ ही
राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने कांग्रेस को मजबूती प्रदान किया।

उनसे जब संवाददाताओं ने बात किया तो उन्होंने कहा कि चंपारण में महिलाओं को अधिक से अधिक मात्रा में कांग्रेस से जोड़ेगी और कांग्रेस को और मजबूत करेंगी जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अधिक से अधिक सीट जीतें।

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Loading

Related Articles

Back to top button