जनपथ न्यूज डेस्क
भागलपुर संवाददाता: गौतम सुमन गर्जना
संपादक: राकेश कुमार
17 मार्च 2023

भागलपुर : शहर को दक्षिणी हिस्से से जोड़ने वाला भोलानाथ फ्लाईओवर का काम अप्रैल से शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण निगम ने एजेंसी को वर्क आर्डर और एलएओ (लेटर ऑफ एसेप्टेंश) जारी कर दिया है। फ्लाईओवर के बनने से लगभग एक लाख की आबादी को जलभराव और जाम से राहत की उम्मीद है। भागलपुर की श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर मिला है। मिरजानहाट के शीतला स्थान चौक से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन तक बनने वाले 1392 मीटर पुल के निर्माण पर 88 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे।

इस कार्य को पूरा करने के लिए दो वर्षों का लक्ष्य रखा गया है। फ्लाईओवर पर सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। साथ ही पुल के नीचे रिहायशी इलाकों के लिए भी सोलर लाइटें लगाने की योजना है। फ्लाईओवर के मार्ग में दो रेलवे लाइनें पड़ती हैं। जिनके बीच के स्पैन की लंबाई 228 मीटर रखी जाएगी। रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जाने वाले एक स्पैन 62 मीटर लंबा होगा।

*भीखनपुर से मिरजानहाट तक 1392 मी.होगा पुल का निर्माण*: भाेलानाथ फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके निर्माण से लोगों को जाम और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बारिश के समय में यहां जलभराव हो जाता है। इससे शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लाेगाें काे परेशानी होती है। पीक आवर में गाड़ियाें की संख्या बढ़ने पर अक्सर यहां जाम लग जाता है।

इस बारे में वरिय परियोजना अभियंता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भोलानाथ फ्लाईओवर के लिए एलएओ व वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से इसके निर्माण के लिए कंपनी काम शुरू कर देगी।

Loading

You missed