जनपथ न्यूज़ डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
10 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ मनीष प्रकाश (मंडी) को जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के मेडिकल सेल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की सहमती मिलने के बाद की गई है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि डॉ मनीष प्रकाश (मंडी) हिमाचल प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सकों में एक है। इन्हें मेडिकल सेल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने से जीकेसी को पूरी विश्वास है कि संगठन को बढ़ाने में उनका सहयोग यादगार रहेगा और वे जीकेसी के सोच के अनुकूल साबित होंगे। उन्होंने बताया कि डॉ मनीष प्रकाश (मंडी) की नियुक्ति को लेकर जीकेसीयन लोगों में खुशी व्यक्त करने वालों एवम उन्हें बधाई देने वालों की सिलसिला शुरू है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि उन्हें बधाई देने वालों में प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, बिहार-झारखंड सह प्रभारी अनुराग समरूप, सुभाष श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, आशुतोष ब्रजेश, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, नवीन कुमार, मितेश कर्ण, सुनील कुमार, डॉ पी हर्षवर्धन, शुभ्रांशु, शिवानी, राजीव सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश अम्बस्था सहित अन्य पदाधिकारी एवम सदस्यगण शामिल हैं।

Loading