सिवान में प्रेमिका से मिलने पहुंचा UP के पत्रकार को जिन्दा जलाया, बचाने में प्रेमिका भी झुलसी

Reported by : राकेश कुमार/जुलाई 3, 2021
Saturday : 07/03/2021

बिहार के सिवान जिले में एक युवक को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने पहले प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मारने की कोशिश की। उसके बाद खुद प्रेमी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।

पूरा मामला एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव का है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के उरई जालौन निवासी राजू के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में झुलसी महिला की मां ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी युवक की पहचान कानपुर में हुई थी। महिला की तबियत खराब है जिसे देखने के लिए प्रेमी युवक कानपुर से गुरुवार के दिन महिला के मायके एमएच नगर हसनपुरा थाना के कंहौली गांव पहुंचा था। उसके बाद वो शुक्रवार के दिन महिला को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। जब महिला के परिजनों ने इसे रोका तो उसने महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगाने की कोशिश की और खुद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। युवक के पास से आधार कार्ड और प्रेस कार्ड बरामद किया गया है। महिला और उसके प्रेमी को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया जहां यूवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाना पुलिस और नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज करा रही है। खुद सीवान एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय घटनास्थल और सिवान सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

सिवान एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की जला हआ है और महिला भी जली हुई है। महिला के परिजन खुद को आग लगने की बात कह रहे हैं। लड़का उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस को लड़के के परिजनों परिजनों बयान का इंतजार है। उसके बयान के आधार पर और महिला के परिजन के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं से जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *