जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
11 जून 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन के वाहन पर हुए हमले की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिहार के मंत्री के वाहन पर उन्मादियों की भीड़ द्वारा किया गया हमला झारखंड में अराजक स्थिति की निशानी है।उन्होंने कहा कि मंत्री की गाड़ी पर ईट पत्थर और लोहे के सरिया से हमला होना झारखंड प्रशासन की यह बड़ी चूक है। ऐसा लगता है कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रथम दृष्टया यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से मांग करते हुए कहा कि घटना की त्वरित जांच कराते हुए दोषी को चिन्हि्त कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए।
99 total views, 3 views today