जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
25 जनवरी 2023

भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार को देर रात शादी करने आये प्रेमी जोड़े के बीच हुए मतभेद के बाद परिसर में ही लड़का और लड़के के परिजनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में इकट्ठी हो गयी। इस बात की जानकारी जोगसर पुलिस को भी दी गई।

*प्रेमी युगल और उनके परिजनों को थाना लाया गया*: जोगसर थाना के पुलिस पदाधिकारी व सिपाहियों को मौके पर भेजा गया। जहां देर रात तक लड़का और लड़की के परिजनों के बीच समझौता करवाने का प्रयास किया जा रहा था। मंदिर परिसर में बात नहीं बनने के बाद प्रेमी युगल और उनके परिजनों को जोगसर थाना लाया गया। जहां मंगलवार को शादी करने की बात पर दोनों पक्ष राजी हुए।

*भागलपुर परिवहन कार्यालय में कार्यरत*: मिली जानकारी के अनुसार लड़का सीवान जिला के आसाव स्थित पतीजी बहादुर गांव निवासी पप्पू कुमार है। वह भागलपुर परिवहन कार्यालय में निजी कर्मी के तौर पर कार्यरत है। वहीं, लड़की भी सीवान जिला के सिसवन इलाके की रहने वाली है। सोमवार की रात लड़का और लड़की अपने परिजनों के साथ बूढ़ानाथ मंदिर में शादी करने पहुंचे थे।

*लड़की के परिजन पहुंच गए कार्यालय*: मिली जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की के बीच प्रेम संबंध की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली। इसके बाद लड़की के परिजन लड़की को लेकर भागलपुर डीटीओ कार्यालय के बाहर पहुंच गये।

शादी कराने के लिये मंदिर लेकर आ गये, हुआ विवाद:
वहां लड़के से बात करने के बाद उसे शादी कराने के लिये मंदिर लेकर आ गये। वहीं लड़के भाई और बहन को भी इस बात की जानकारी देकर आने को कहा गया। मंदिर पहुंचने के बाद लड़का शादी करने में आना कानी करने लगा। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने मंदिर परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद और लड़के के घर के लोगों को समझाने के बाद लड़का मंगलवार को शादी करने के लिए तैयार हुआ।

Loading

You missed