ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आठ साल की बच्ची की बलात्कार के बाद बेरहमी से की हत्या

आठ साल की मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद बेरहमी से की हत्या, आंखें भी निकालीं
ईंट भट्ठे के पास बरामद हुआ मासूम का शव, मासूम के शव के साथ की गई बर्बरता……
राकेश कुमार, जनपथ न्यूज
अगस्त 10, 2021
बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंगेर में 8 साल की मासूम के साथ बर्बरता की गई। दरिंदे ने पहले मासूम से रेप किया और बाद में उसकी आंखें निकाल लीं। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने बच्ची की उंगलियां की कुचल दीं। वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह खौफनाक घटना बिहार के मुंगेर जिले के साफियाबाद थाना इलाके में हुई। पुलिस ने बच्ची का शव एक ईंट भट्ठे के पास सुनसान इलाके से बरामद किया। पीड़िता के माता-पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की थी।
पुलिस के मुताबिक, बरामद शव के साथ बर्बरता की गई। उसकी आंखें निकाली गईं। हत्या करने वाले ने मासूम की उंगलियां भी कुचल दीं।

बता दें कि बच्ची का पिता उसे लेकर गंगा किनारे तक गया था। फिर उसे घर भेज दिया और खुद वहीं रुक गया। लेकिन मासूम घर नहीं पहुंची। रास्ते में ही किसी ने उसे किडनैप कर लिया और उसके साथ रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी।
जब शाम को पिता घर पहुंचा तो पाया कि मासूम तो घर पहुंची ही नहीं। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई।
इस मामले में मुंगेर पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची से रेप और उसकी हत्या के मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button