भाजपा को जदयू का आखिर मिल ही गया साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून पर, बिहार विधानसभा में उठा मुद्दा

राकेश कुमार, जनपथ न्यूज
जुलाई 28, 2021

पटना: बढ़ती हुई जनसंख्या का मामला बुधवार को बिहार विधानसभा में भी उठा। पहली बार सदन में भाजपा को इस मुद्दे पर जदयू का भी साथ मिला। ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कई विधायकों ने दो बच्चों के प्रावधान को बिहार में लागू करने की सरकार से मांग की। इसके साथ ही जनसंख्या पर वर्ष 1999 के करुणाकरण कमेटी के सुझावों को भी लागू करने का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय कुमार खेमका, अवधेश सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, डा. सुनील कुमार और जदयू के विधायक विनय कुमार चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुखर होकर सदन के अंदर कानून बनाने की मांग की। विजय कुमार खेमका ने आसन से कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को जरूर सुनेगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। वहीं जनता दल यूनाइटेड विधायक विनय कुमार चौधरी ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कानून के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग का बीजेपी और जदयू के साथ साथ कांग्रेस ने भी किया है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के पक्ष में कांग्रेस शुरू से है। संजय गांधी ने तो इसके लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही थी। हम इस बात के पक्षधर हैं कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून बने लेकिन किसी जाति समुदाय या धर्म के लोगों को टारगेट कर यह कानून नहीं बनाया जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *