ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

31 जुलाई तक मीठापुर बस स्टैंड पूरी तरह से हो जाएगा बंद

31 जुलाई तक मीठापुर बस स्टैंड पूरी तरह से हो जाएगा बंद
राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
जुलाई 24, 2021
पटना: 31 जुलाई तक मीठापुर बस स्टैंड पूरी तरह से बंद हो जाएगा। राज्य के किसी भी इलाके में बस से जाने के लिए यात्रियों को बैरिया आईएसबीटी जाना होगा। शुक्रवार को आईएसबीटी में कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने टर्मिनल परिसर में संचालित सभी कार्यों को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक मीठापुर बस अड्डा को आईएसबीटी बैरिया में पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया जाएगा। टर्मिनल पर आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रवीण कुंदन को नामित किया गया है।

इस कमेटी में नोडल पदाधिकारी को ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। इसकी प्रत्येक शनिवार को शाम 5 बजे बैठक होगी। इसके साथ ही जीरोमाइल, मसौढ़ी मोड के आसपास के इलाके को जाममुक्त बनाने के लिए पहाड़ी संप हाउस के पास गोलंबर बनेगा।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button