ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष
पटना, संवाददाता ।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर की अनुशंसा पर बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा किया गया है।
श्री कमल किशोर ने बताया कि जितेन्द्र कुमार सिन्हा लगभग 34 वर्षों तक लगातार मीडिया से जुड़े रहे हैं और इनका अनुभव का लाभ लगभग सभी मीडिया संस्थानों को मिला है और अभी भी लोग इनका सहयोग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा अब सक्रिय रूप से अपने अनुभव का लाभ चित्रांश संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों से लोगों को रु ब रु कराने में मिलेगा।
वरीय पत्रकार मुकेश महान ने श्री सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री सिन्हा सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा शामिल होते रहे हैं और विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें सम्मानित और पुरुस्कृत भी किया जाता रहा है।
उन्होंने ने कहा कि श्री सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सहयोग निश्चित रूप से सभी चित्रांशों को मिलेगा।
श्री सिन्हा का ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन से लोगों की शुभकामनाएं और बधाई देने की तांता लगा हुआ है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button