बिहार के ताजा खबरेंराजनीति

प्रियंका गांधी के साथ दोहरा वर्ताव बंद करे भाजपा-मंजूबाला

प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भारतीय सरकार ने दिया है।कुछ दिनों पहले सरकार ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा घटा दी थी।जिस समय सरकार का ध्यान अर्थव्यवस्था पर होना चाहिए।नौकरियों के सृजन पर होना चाहिए।कोरोना कंट्रोल पर होना चाहिए।सरकार गांधी परिवार को परेशान करने में लगी है।उक्त बातें बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने कही।
उन्होंने मीडिया से कहा सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित है।वो लोगो का ध्यान बटाना चाहती है।प्रियंका जी की लोगो मे स्वीकार्यता से सरकार घबराई हुई है।चीन के मुद्दे पर सरकार घिरी हुई है।देश जवाब मांग रहा है ऐसे में सरकार लोगो का ध्यान दूसरी ओर मोड़ना चाहती है।
याद रखिये राजनीतिक सुचिता बनाया रखा जाना चाहिए।सरकार ने ये जो किया है वो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।प्रियंका जी बंगला तुरंत अलॉट हिना चाहिए और उनको वापिस से एसपीजी सुरक्षा दी जानी चाहिए।इस देश का हर एक व्यक्ति आपके फैसले की भावना को समझ रहा है।गांधी परिवार किसी के सामने ना झुका था न झुकेगा।अंग्रेज़ो से भी नही हारा और ना झुका ना आपसे झुकेगा।प्रियंका जी ऐसे ही गरीबो की लड़ाई लड़ती रहेंगी।आपकी इट से ईंट बजा देंगी।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button