STCL – Salute Tiranga Cricket League, Season-1 के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा के क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर -155 नोएडा में दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल अंतिम चयन प्रक्रिया का कैंप 27th September से शुरू
15 हजार रजिस्ट्रेशन में से 450 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 120 खिलाड़ियों का होगा अंतिम चयन

नोएडा, 28 सितंबर 2026: युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (STCL) Season-1 के लिए नोएडा स्थित चेतन शर्मा क्रिकेट stadium में दो दिवसीय ट्रायल कैंप आयोजित किया जा रहा है।
STCL Season-1 के लिए देशभर से करीब 15,000 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 450 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर ट्रायल के लिए बुलाया गया है। कैंप में मुंबई, पटना, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ और अलीगढ़ समेत विभिन्न शहरों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 120 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के बीच 17 से 19 अक्टूबर तक अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धी मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसके आधार पर उन्हें STCL की आठ टीमों में शामिल किया जाएगा। इसके बाद STCL Season-1 का आयोजन 21 से 28 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के नाथद्वारा स्थित डॉ. मदन पालीवाल मिराज स्टेडियम में होगा।
लीग में युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों से सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लीग से जुड़े प्रमुख क्रिकेट विशेषज्ञों और मेंटर्स में चेतन शर्मा ( लीग आयुक्त) , अशोक मल्होत्रा, मदन लाल, मनिंदर सिंह, सबा करीम, विवेक राजदान और पीयूष चावला सहित कई नाम शामिल हैं।
STCL के चेयरमैन डॉ. राजेश झा ने कहा कि लीग का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। वहीं वाइस चेयरमैन रवि चिकारा ने कहा कि खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की भागीदारी से ट्रायल कैंप को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

STCL के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल उन युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
STCL Season-1 का लक्ष्य ग्रासरूट स्तर की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है।
![]()



