क्राइम न्यूज़जनपथ न्यूज़पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौत का खुलासा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार!

बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने शराब में जहर मिलाकर चार जिंदगियां खत्म करने की रची साजिश!

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेदना गांव में शराब पीने से चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक निशु कुमार का अपनी बहन के प्रेम-प्रसंग को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी नाराजगी में भाई ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर चारों युवकों को पिला दिया।

मामले में मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की दोबारा जांच की मांग की है।

Loading

Related Articles

Back to top button