बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ के तत्वाधान में नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में रसोइया सह सहायकों का एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन
मानदेय में वृद्धि, बारह महीने का वेतन, राज्यकर्मी का दर्जा

नवादा: बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ के तत्वाधान में नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम रसोइया सह सहायकों का एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया गया. इस सम्मलेन में नवादा जिले के कई ब्लॉक के हजार की संख्या में रसोइया सह सहायक शामिल हुई. इस एक दिवसीय सम्मलेन की अध्यक्षता बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ के संस्थापक ओम राय ने किया.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ की प्रदेश सचिव अनीता देवी भी शामिल हुई. इस सम्मलेन में रसोइया संघ के प्रदेश महासचिव ऋषि कुमार, प्रदेश सचिव पवन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विन कुमार, रिंकी देवी, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार भी शामिल हुए.

रसोईया सह सहायकों के एक दिवसीय सम्मेलन का में बिहार विद्यालय में कार्य कर रहे रसोइयों सह साहयको के मानदेय में वृद्धि, बारह महीने का वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा देने को लेकर चर्चा की गई और सभी रसोईयों को आपने हक़ के लिए एकजुट रहने और बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ के साथ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया.

![]()



