दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने दिल्ली में ऐतिहासिक छठ महापर्व की तैयारी में जुटी रेखा सरकार का छठ घाट आईटीओ पर किया जोरदार स्वागत
यमुना किनारे एक बार फिर से छठ पूजा मनाने की अनुमति देकर सीएम रेखा गुप्ता ने पूरे पूर्वांचल समाज को नया सम्मान दिया है: संतोष ओझा

जनपथ न्यूज़, दिल्ली डेस्क
8 अक्टूबर
यमुना किनारे एक बार फिर से छठ पूजा मनाने की अनुमति देकर सीएम रेखा गुप्ता ने पूरे पूर्वांचल समाज को नया सम्मान दिया है — संतोष ओझा
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आस्था और श्रद्धा के सबसे बड़े त्योहारों में से एक छठ पूजा के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता ने आज यमुना के घाटों का निरीक्षण किया और पल्ला से ITO तक नौका से यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
आईटीओ घाट पर जब मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पहुँची तो पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा के नेतृत्व में पूर्वांचल मोर्चा और दिल्ली के छठ पूजा समिति महासंघ के नेतृत्व में छठ पूजा समिति के पदाधिकारी सिर पूर्वांचल समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही सबने सीएम रेखा गुप्ता द्वारा यमुना किनारे एक बार फिर से छठ पूजा मनाने की अनुमति देने के लिए आभार जताया।
इस मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, विधानसभा में मुख्य सचेतक श्री अभय वर्मा, मोर्चा प्रभारी श्री विपिन बिहारी सिंह, सह प्रभारी श्री कौशल मिश्रा, मोर्चा महामंत्री श्री संजय तिवारी और श्री विशाल सिंह चंदेल सहित छठ पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष सरकार के प्रयासों से छठ का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली के सैकड़ों घाटों को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार तैयार किया जा रहा है।
महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक छठ गीतों और रीति-रिवाज़ों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि इस बार की छठ पूजा पहले से कहीं अधिक सहज और यादगार होगी।
श्री संतोष ओझा ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में छठ पूजा यमुना किनारे एक बार फिर से शुरू करने के लिए पूरे पूर्वांचल समाज की ओर से मैं सीएम रेखा गुप्ता जी का आभार व्यक्त करता हूँ क्योंकि छठ महापर्व पूर्वांचल वासियों का एक भावनात्मक लगाव है जिसे पिछली सरकार ने बिना सोचे ही ख़त्म कर दिया था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया कि छठ केवल एक पर्व नहीं है, यह महिलाओं की श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है। दिल्ली सरकार इसे पूरी गरिमा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” इसके अलावा संस्कृति कार्यक्रम का अभी आयोजन करने की बात कही गई है।