बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

11 दिसम्बर को पटना में होगी जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक..

जनपथ न्यूज डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
30 नवम्बर 2022

पटना: पटना के नागेश्वर कॉलोनी (रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट) स्थित जीकेसी कार्यालय में मंगलवार को देररात्रि में एक बैठक आयोजित कर, 11 दिसम्बर को पटना में होने वाली जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी की समीक्षा की। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार करने के साथ ही अन्य तैयारियों की सघन समीक्षा की गई। कार्यकारिणी की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा और इससे पहले अतिथियों के आगमन का समय 10.30 बजे तक रखा गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्य द्वार पर वेलकम करने के लिए, महिला सदस्य और पुरुष सदस्य को स्वागत करने के लिए अलग अलग टीम रहेगी।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रत्येक जिला से कम से कम पांच सदस्य भाग लेंगे। भाग लेने वाले सदस्यों में से जिलेवार दो सदस्य अपने जिला से संबंधित विचार रखेंगे, जिसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, जिलों में प्रत्येक तीन महीने पर कार्यक्रम आयोजित करना पर भी चर्चा होगी।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ जितेन्द्र कुमार सिन्हा (ऑनलाइन), राष्ट्रीय सचिव सह यूथ प्रभारी राजेश कुमार संजू, राष्ट्रीय सचिव, प्रभारी कला संस्कृति प्रकोष्ठ दीप श्रेष्ठ, बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री बलराम श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, लीगल सेल अध्यक्ष हर्षवर्धन प्रियदर्शी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कला संस्कृति अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष कला संस्कृति प्रेम कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा उपस्थित थे।

Loading

Related Articles

Back to top button