ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु बिहार दौरे पर, नेताओं से चुनाव के लिए जुटाएंगी समर्थन……

जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
Edited by: राकेश कुमार
5 जुलाई 2022

पटना: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति पद के चुनाव 2022 में उम्मीदवार बनाईं गई द्रौपदी मुर्मु लगातार दौरे कर रही हैं। आज द्रौपदी मुर्मु बिहार के दौरे पर हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू
का समय सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचने का था, लेकिन करीब एक घंटे की देरी से वो पटना पहुंची है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू सीधे हार्डिंग रोड गईं, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिलहाल, वे मौर्या होटल में एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात कर रही हैं।

एयरपोर्ट पर बिहार एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल मौजूद थे।

द्रौपदी मुर्मू बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मिल सकती हैं। बता दे कि द्रौपदी मुर्मू साढ़े तीन घंटे पटना में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू और उसके बाद नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button