ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का किया तबादला

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का किया तबादला…..

न्यूज डेस्क पटना
जनपथ न्यूज
Written & Edited by: राकेश कुमार
मार्च 9, 2022

पटना: बिहार की राजधानी पटना से बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की बड़ी खबर आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं तथा दिशा निर्देश दिए गए हैं।

कुंदन कुमार बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी बनाये गए हैं।

प्रदीप कुमार को गोपालगंज सदर एसडीओ बनाये गए हैं।

अमिताभ कुमार को किशनगंज एसडीओ बनाए गए हैं।

आदित्य कुमार झा हवेली खड़गपुर के एसडीओ बने हैं।

अमित अनुराग खगड़िया सदर के एसडीओ बनाए गये हैं।

शिक्षा विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र प्रसाद सिंह बनाये गए हैं।

मत्स्य संसाधन विभाग के उप सचिव सुमन कुमार साह बने हैं।

औरंगाबाद के शिकायत पदाधिकारी धर्मेंन्द्र कुमार बनाये गए हैं।

दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी बनीं हैं।

पूर्णिया वायसी की अनुमंडल पदाधिकारी कुमार तोसी बनीं हैं।

सुमित कुमार समाज कल्याण विभाग के उप सचिव बनाये गए हैं।

शेखपुरा पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह बनाए गये हैं।

भवन निर्माण विभाग के उप सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार को बनाया गया है।

उदाकिशनगंज के लोक शिकायत पदाधिकारी शाहनवाज अहमद बनाए गये हैं।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button