उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सभापति लोक लेखा समिति सह पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने शोक-संवेदना प्रकट की

जनपथ न्यूज डेस्क

10 अक्टुबर 2022

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शोक प्रकट की है । श्री प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है वे हमेशा पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे।

साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जबकि आठ बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। लोकसभा के लिए 7 बार निर्वाचित भी हुए।

वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे।

तारकिशोर प्रसाद ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

You missed