ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाए………

राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
अक्टूबर 22, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई दे रहे हैं। अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने आर्टिकल-370 को हटाना, नागरिकता संशोधन एक्ट और UAPA जैसे कठोर फैसले लिए हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में यूज़र्स के साथ ही कई बड़े नेताओं ने उन्हें सोशल माइक्रोब्लॉगिंग ऐप, कू के माध्यम से ढेरों बधाइयाँ दी हैं। नेताओं ने पोस्ट के माध्यम से कहा है:

योगी आदित्यनाथ

भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।

शिवराज सिंह चौहान

कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं!

अशोक कटारिया

भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री, योग्य संगठक, कर्मशील राजनेता, प्रखर राष्ट्रवादी मा० अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।

रवि शंकर प्रसाद

देश के यशस्वी और कर्मठ गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।

मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

नितिन गडकरी

केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

कोल राज्यवर्धन राठौर

 

कुशल संगठनकर्ता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मंगल कामना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

देवेंद्र फडणवीस

हमारे महान नेता, भारत के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को पूरे महाराष्ट्र की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

किरेन रिजिजू

“सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं, साधन है जिसके माध्यम से हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है और सफलता के शिखर पर आसीन करना है।” ~ अमित शाह

देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूँ।

मनोहर लाल

केन्द्रीय गृह मंत्री व कुशल संगठनकर्ता श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप इसी प्रकार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य से देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते रहें, आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button