ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खेत में मिली एक महिला की शव, मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी

खेत में मिली एक महिला की शव, मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited By: राकेश कुमार
सितंबर 28, 2021

पूर्णिया। जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव में सुबह खेत में एक महिला की शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतिका रहुआ ग्राम निवासी भक्कू शर्मा की 48 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी थी। हलाकि सोमवार की दोपहर में ही सावित्री देवी घास काटने के लिए घर से निकली थी।

देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर मृतिका का पोता काफी खोजबीन किया लेकिन वो नही मिली। जिसके बाद पोता रोने लगा वही बच्चे को रोता देख स्थानीय ग्रामीण व परिजन ने मिलकर काफी तलाश किया बावजूद इसके कोई पता नहीं चला। बहरहाल आज सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे तो एक महिला का शव दिखाई दिया। वही महिला की शव की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई।

देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में की गई। शव की पहचान होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना बायसी थाना को दिया। सूचना पाते ही बायसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज जांच में जुट गया। घटना को लेकर मुखिया जावेद इक़बाल ने बताया कि मृतका को किसी ने तेजधार हथियार से गला को काट दिया गया है।

इसके अलावा शरीर के कई जगहो पर चोट के निशान भी मिले है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उसका किसी से भी कोई विवाद व झगड़ा नहीं था। साथ ही उन्होंने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग किया है। वहीं घटना को लेकर बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। बहुत जल्द हत्या के कारण का खुलासा किया जाएगा।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button