ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रूस का यूक्रेन पर तीन तरफ से हमला, यूक्रेन की राजधानी ‘कीव’ पर बरस रही है मिसाइलें

रूस का यूक्रेन पर तीन तरफ से हमला, यूक्रेन की राजधानी ‘कीव’ पर बरस रही है मिसाइलें………

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
फरवरी 24, 2022

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।

पुतिन ने हमले की पुष्टि कर दी है और कहा कि क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों को रूस निशाना बना रहा है। व्‍लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन पर कब्‍जा नहीं करना चाहते हैं।

इस बीच यूक्रेन ने 5 रूसी जंगी जहाज मार गिराने का दावा किया है और रूस के एक फाइटर जेट और कुछ हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव के हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने हमले की जानकारी देते हुए राष्ट्र के नाम एक वीडियो संदेश में कहा कि पुतिन ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ पूरी तरह से चढ़ाई कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है।

रूस की सेना ने यूक्रेन पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइलें बरसा रही है। वहीं समुद्र में खड़े जंगी जहाज भी यूक्रेन के इलाकों में आग बरसा रहे हैं। पुतिन ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन को हथियार विहिन करके छोड़ेंगे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button