जनपथ न्यूज डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
22 नवम्बर 2022

पटना: राजीव रंजन प्रसाद को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद पटना पहुंचने पर जीकेसीयन ने उनका भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कामन्वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी, टोंगा (औस्ट्रेलिया महादेश) द्वारा उनके शोध “ओजोन सतह विखंडन एवं इसकी सुरक्षा” विषय पर आधारित शोध के लिए आयोजित एक विशेष दीक्षांत समारोह में दी गई।

दीपक अभिषेक ने बताया कि राजीव रंजन प्रसाद को पटना पहुंचने नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट में भव्य स्वागत करते हुए जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

उक्त अवसर पर पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि राजनीति में व्यस्त रहते हुए भी राजीव रंजन प्रसाद ने देश की दो सौ से अधिक महान विभूतियों पर शोध किया, जो अलग अलग जगहों पर प्रकाशित भी होते रहे हैं।

दीपक अभिषेक ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद जदयू के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ, जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष और सामाजिक संगठन कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि राजीव रंजन प्रसाद व्यस्तता में भी हमेशा अध्यनशील रहे हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर अध्य्यन और शोध करते रहते हैं।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया प्रकोष्ठ) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) -सह- बिहार झारखंड प्रेम कुमार, राष्ट्रीय महासचिव शिवानी गौड़, राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार सिन्हा “संजू”, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला संगठन सचिव बलराम श्रीवास्तव, पटना जिला संगठन मंत्री कैप्टन रोनश रौशन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष वन्दना सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष नूतन कुमारी, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, पटना जिला कोषाध्यक्ष रचना कुमारी, पटना जिला अध्यक्ष कला संस्कृति (महिला प्रकोष्ठ) भवानी शारदे, बिहार -झारखंड प्रभारी अनुराग समरूप, एवं कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Loading