ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

पटना जंक्‍शन के सामने से हटेगी जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा…..

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
मई 9, 2022
पटना: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल का करीब 36 वर्षों से पटना जंक्शन के निकट गोलंबर पर स्थापित नेहरू की प्रतिमा यहां ओवरब्रिज बनने और आटो के साथ दुकानदारों के अतिक्रमण की शिकार हो गई है। इसकी सुंदरता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। जयंती और पुण्यतिथि के आयोजन भी यहां ठीक से नहीं हो सकते हैं। भविष्य में यहां से मेट्रो रेल को भी गुजरना है। लिहाजा तमाम तथ्यों का आकलन करने के बाद इस प्रतिमा को यहां से हटाकर नए स्थान पर स्थापित करने की योजना बनी है। बता दे कि 1986 में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर नेहरू की प्रतिमा का अनावरण बिंदेश्वरी दुबे की सरकार में राज्यपाल पी. वेंकटसुब्बैया ने किया था।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने तथ्यों के आकलन के बाद पंडित नेहरू की प्रतिमा को स्टेशन गोलंबर से हटाकर किसी नए स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद भवन निर्माण विभाग ने नए ठिकाने की तलाश प्रारंभ की। नया ठिकाना खोज लिया गया है। भवन निर्माण से मिली जानकारी के अनुसार, पंडित नेहरू की प्रतिमा जून-जुलाई के बीच स्टेशन से उठाकर बेली रोड में विश्वेश्वरैया भवन और पुनाईचक मोड के बीच स्थापित की जाएगी।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button