राष्ट्रीय लोक जनशक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान….

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
अप्रैल 13, 2022

पटना: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने सभी पदाधिकारियों को जिला मुख्यालयों और प्रखंडों में बूथ स्तर तक शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी मे आस्था रखते एवं प्रदेश अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद आदरणीय प्रिंस राज जी के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान चलाया गया और सदस्यता ग्रहण कराया गया।

रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ स्मिता शर्मा जी ने कहा कि हर जिले में सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है। रालोजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव अधिवक्ता अन्नपूर्णा कुमारी ने कहा रालोजपा पार्टी के सभी लोग सर्वे धर्म संप्रदाय में आस्था रखते हैं। हमारी पार्टी जनहित में कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में प्रधान महासचिव अधिवक्ता अन्नपूर्णा कुमारी, महासचिव ज्योति देवी, संगठन सचिव रागिनी देवी, संगठन सचिव पिंकी देवी तथा महिला प्रकोष्ठ की अन्य पदाधिकारियों की भी उपस्थिति थी।

 99 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *