जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
6 नवंबर 2022

पटना: बिहार की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मोकामा और गोपालगंज सीट के नतीजे आ गए हैं। मोकामा में आरजेडी की नीलम देवी ने जीत हासिल की और गोपागलगंज में बीजेपी ने परचम लहराया।

बिहार की हॉट सीट कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीत लिया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। मोकामा से महागठबंधन के तहत राजद की उम्मीदवार नीलम देवी थीं। उन्होंने बीजेपी की महिला प्रत्याशी सोनम देवी को 16752 मतों से हराया है।

गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता को 2183 हजार से अधिक मतों से हराया है। कुसुम देवी को करीब 70053 हजार मत मिले हैं, जबकि राजद उम्मीदवार को 67870 हजार मत मिले हैं।

Loading