ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लोजपा (पारस) ने सांसद प्रिंस राज को दी बिहार की कमान, सात राज्यों में नए अध्यक्ष

लोजपा (पारस) ने सांसद प्रिंस राज को दी बिहार की कमान, सात राज्यों में नए अध्यक्ष…..

राकेश कुमार/जुलाई 16, 2021
जनपथ न्यूज एंड व्यूज

लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सात राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी की कमान देनी शुरू कर दी है। पहले चरण में उन्होंने सात राज्यों नए अध्यक्ष बनाए हैं। खास बात यह है कि सांसद प्रिंस राज को उन्होंने एक बार फिर से बिहार की बागडोर थमा दी है। साथ ही यूपी के श्रीप्रकाश सिंह को पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है।

केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गुरुवार को सात राज्यों में नये अध्यक्ष का मनोनयन कर उनका पत्र जारी कर दिया। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दी। कहा कि बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, झारखंड के विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, उत्तर प्रदेश के ललित नारायण चौधरी, महाराष्ट्र के रवि गरूड़, ओडिशा के वीरेन्द्र कुमार बैंग, त्रिपुरा के रूमकर और दादर नगर हवेली व दामन दीव का नया प्रदेश अध्यक्ष अमित नरेश राठी को बनाया गया है।

पारस के इस फैसले का पार्टी नेता केशव कुमार सिंह, रामजी सिंह, विरेश्वर सिंह, ललन सिंह, अम्बिका प्रसाद बिनू, संजय सर्राफ, महताब आलम, एलके लजोरा, जिया लाल और एलविन जोसेफ ने स्वागत किया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button