ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कंकड़बाग के लोहिया नगर में बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक में पति के साथ निकलीं महिला से छीना सोने के चेन

कंकड़बाग के लोहिया नगर में बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक में पति के साथ निकलीं महिला से छीना सोने के चेन

राकेश कुमार, जनपथ न्यूज
सितम्बर 4, 2021

पटना: राजधानी पटना में आपराधिक वारदातें थम नहीं रही है। चेन स्नेचिंग की वारदात भी बढ़ती ही जा रही है। हथियार के बल पर फिर से अपराधियों ने राजधानी में एक महिला के गले से एक लाख से अधिक की राशि की सोने की चेन लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। यह चेन लूट तब हुई जब महिला अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। वारदात शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे की ही है। चेन लूट का यह मामला पटना के कंकड़बाग थाना का है। जिस महिला के साथ यह वारदात हुई, उनका नाम ऊषा उपाध्याय है जो सेवानृवित इंस्पेक्टर शशि उपाध्याय की पत्नी है। दंपति कंकड़बाग के लोहिया नगर में ही किराए के मकान में रहते है। कॉलोनी में ही सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी ऊषा उपाध्याय अपने पति के साथ टहलने निकलीं थी। पति आगे चल रहे थे और पत्नी ऊषा पति के पीछे, कुछ ही देर बाद काले रंग पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ऊषा के गले से सोने की चेन छीनी और ऊषा को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले के छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो अपराधी महिला से चेन छींटे दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button