जनपथ न्यूज़ डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
23 मई 2023

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर अंचल के सीओ अजय कुमार सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित हो कि उन्हें नवगछिया पुलिस ने जमीन दाखिल खारिज के नाम पर एक महिला से जबरदस्ती करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हिरासत में लिया है। गौरतलब हो कि नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार पर एक महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। नारायणपुर सीओ को गिरफ्तार कर नवगछिया महिला थाना की हाजत में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीओ को नारायणपुर के बीडीओ के रूम से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीड़ित महिला की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवा ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीओ ने दाखिल-खारिज के लिए उस महिला को बुलाया था। पीड़ित महिला ने ही पुलिस को फोन कर बताया कि नारायणपुर के सीओ उसके साथ जबरदस्‍ती कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने पहुंचकर सीओ को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पीड़ि‍त महिला को सीओ के कब्जे से मुक्त कराकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

*दाखिल खारिज के लिए बुलाकर सीओ कर रहे थे जबरदस्ती*: प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला को दाखिल-खारिज करने के लिए सीओ ने जमीन के कागजात के साथ नारायणपुर के बीडीओ के रूम पर बुलाया था। वहां सीओ उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़िता ने बाथरूम जाने की बात कहकर पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडेय ने मौके वारदात पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बा‍रीकी से जांच की। बेडशीट और अन्य कपड़ों की जांच के बाद उसे जब्त कर लिया गया है।

*क्या कहा पुलिस ने*: डीएसपी मुख्यालय नवगछिया सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि मामला रेप का है, पीड़िता कह रही है कि उसके साथ रेप हुआ है। उसके संबध में जांच हो रही है। सीओ की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार व्यक्ति अजय कुमार सरकार हैं,जो नारायणपुर के सीओ हैं। घटना नवगछिया के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के बगल वाली गली की है। महिला ने बताया है कि कुछ जमीन म्यूटेशन का काम था,उसी के संबध में वह यहां पर आई थी, उसी समय उसके साथ गलत किया गया।

Loading