ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना के दीघा इलाके में पार्षद का पति कर रहा था शराब पार्टी, मैनेजर, गार्ड समेत सात गिरफ्तार

पटना के दीघा इलाके में पार्षद का पति कर रहा था शराब पार्टी, मैनेजर, गार्ड समेत सात गिरफ्तार

राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
नवम्बर 25, 2021

पटना: राजधानी पटना के दीघा इलाके से बहुत बड़ी खबर आ रही है जहां पटना नगर निगम की महिला पार्षद का पति निलेश मुखिया कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के कार्यालय में शराब पार्टी कर रहा था और पुलिस ने इसी दौरान छापा मार दिया। पुलिस की छापेमारी में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी का मालिक और महिला पार्षद का पति निलेश मुखिया मौके से फरार हो गया लेकिन शराब पार्टी में शामिल 7 लोग मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार लोगों में एजेंसी का मैनेजर और गार्ड समेत दूसरे स्टाफ भी शामिल हैं।

निलेश मुखिया पहले मैनपुरा पंचायत का मुखिया भी रह चुका है और उसकी पत्नी सुचित्रा देवी ने हाल ही में पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर के पद के लिए चुनाव लड़ा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलें भी जब्त की है। पुलिस फरार निगम पार्षद के पति निलेश मुखिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इलाके में होटलों के अलावा स्लम बस्तियों में भी शराब को लेकर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो लीटर शराब भी जब्त किया गया।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button