पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस, दीपावली से छठ तक पटना में पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द

जनपथ न्यूज डेस्क/पटना
10 नवंबर 2023

पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। दिवाली पर घरों से चोरी की घटना को रोकने के लिए थानेदारों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बाजार व मॉल के पास पुलिस की तैनाती रहेगी। दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक पटना जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के अवकाश पर जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने रोक लगा दी है। जिले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी हुआ है।

डीएम ने कहा कि आगामी पर्व- त्योहार के अवसर पर विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडलवार वृहद रूप से मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर से लेकर अनुमंडल स्तरीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अपने- अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना विधि- व्यवस्था के दृष्टिकोण से अनिवार्य है। गुरुवार को कार्यहित में उपर्युक्त आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

छठ के मद्देनजर सुरक्षा की पुख्ता योजना तैयार कर ली गई है। पुलिस व यातायात के वरीय पुलिस अधिकारी छठ घाटों पर सुरक्षा और पार्किंग का जायजा ले रहे हैं। पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। वहीं, सादे लिबास में मौजूद पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। हंगामा करते ही हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

चप्पे-चप्पे पर बल की नियुक्ति होगी। इस बार दीघा और क्लेक्ट्रेट दो बड़े घाट होंगे। वहां जाने वाले छठव्रति और श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। घाटों पर उद्घोषणा के जरिये जरूरी निर्देशों का प्रसारण किया जाएगा। खतरनाक छठ घाटों पर पुलिस की चौकसी रहेगी। गंगा नदी में नावों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। अफवाह उड़ानों वालों पर भी पुलिस नजर रखेगी।
पटना से राकेश कुमार की विशेष रिपोर्ट

Loading

Related Articles

Back to top button