जन आक्रोशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने जदयू कार्यालय के पास नीतीश का पुतला फूंका

माफी काफ़ी नहीं, इस्तीफा दें नीतीश कुमार: वीरेन्द्र सचदेवा

पूर्वान्चल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित कई लोग चोटिल

जनपथ न्यूज डेस्क/दिल्ली
Reported by: रंजीत कुमार
9 नवंबर 2023

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के शर्मनाक बयान के खिलाफ़ इस्तीफा की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू कार्यालय के सामने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जोरदार धरना,प्रदर्शन किया और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदर्शन सभा को दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी ने भी संबोधित करते हुए नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक तरफ प्रघान मंत्री जी नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करवा कर भारत की महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रहें हैं वहीं दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण नेता लोकतंत्र के मंदिर में माताओं बहनों का अपमान कर रहे हैं। इतने बड़े घृणित बयान के लिए सिर्फ़ माफी मांगने के नाटक से महिलाओं के अपमान की भरपाई करना संभव नहीं है। भाजपा देश के हर घर तक इनके भद्दे चेहरे से अवगत कराएगी और नीतीश कुमार के इस्तीफा देने तक संघर्ष जारी रहेगा।

महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नीतीश कुमार शर्म करो जेसे नारों के बीच भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि जिस समय हमारी माताएं बहनें छठ पर्व की पावन तैयारी में लगी हुई हैं ऐसे समय में पवित्र सदन में महिलाओं के अपमान से हर भारतीय शर्मसार हो गया है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्य मंत्री श्रीमती राबड़ी देवी को ललकारते हुए कहा कि माता बहनों के लिए थोड़ा भी सम्मान बचा हुआ है तो अविलंब सरकार से समर्थन वापस ले। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति जी, महामहिम राज्यपाल जी से मांग किया कि जल्द से जल्द बिहार सरकार को बर्खास्त किया जाए। नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा इस आंदोलन को जन जन तक ले जाएगी।

पुतला दहन के दौरान पुलिस द्वारा अवरोध पैदा करने के दौरान पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित अनेकों लोग चोट लगने से घायल भी हो गए। प्रदर्शन में भाजपा पूर्वान्चल मोर्चा महामंत्री संतोष ओझा, उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, अरूण प्रघान, मोर्चा मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, पार्षद श्री मती नीलू सिंह, श्री मती सुमन शर्मा, श्री मती रेखा सिन्हा, संजीव सिंह सहित हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।

Loading

Related Articles

Back to top button