ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बिहार एमएलसी चुनाव 2022: सभी 24 सीटों के आए नतीजे, भाजपा का सबसे ज्यादा 7 सीटों पर कब्जा, राजद ने जदयू को पछाड़ा

बिहार एमएलसी चुनाव 2022: सभी 24 सीटों के आए नतीजे, भाजपा का सबसे ज्यादा 7 सीटों पर कब्जा, राजद ने जदयू को पछाड़ा……

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Reported & Edited by: राकेश कुमार
अप्रैल 8, 2022

बिहार में हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए ने सबसे ज्यादा सीटों पर कब्जा किया है और उसने 24 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार 24 सीटों के लिए 187 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। भाजपा 7 सीटों से साथ सबसे आगे रही जबकि राजद को 6 और जदयू को 5 सीटें मिलीं।

बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए को जीत जरूर मिली लेकिन राजद ने जदयू को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं भाजपा पहले स्थान पर है। अब तक आए 24 सीटों के परिणाम मे भाजपा की 7, जदयू की 5, राजद की 6 आरएलजेपी की 1, निर्दलीय की 4 सीट पर जीत हुई है।

पटना की एमएलसी सीट को आरजेडी प्रत्याशी कार्तिक कुमार ने जीत लिया है। उन्हें 1886 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी करणवीर सिंह लल्लू मुखिया को 1706 वोट आया है। वहीं जेडीयू के वाल्मिकी सिंह को 1388 वोट मिले हैं। वहीं, गया-जहानाबाद-अरवल एमएलसी सीट से राजद के कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव विजयी रहे। आरजेडी के कुमार नागेंद्र को 3795 वोट और जदयू की मनोरमा देवी को 3267 वोट मिले।

सबसे खास बात ये रही कि लालू प्रसाद यादव के गृह क्षेत्र गोपालगंज में बीजेपी प्रत्‍याशी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह जीत गए। वहां आरजेडी को हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी
रोहतास-कैमूर संतोष कुमार सिंह
दरभंगा- सुनील चौधरी
कटिहार-अशोक अग्रवाल
औरंगाबाद-दिलिप कुमार सिंह
गोपालगंज-राजीव सिंह
समस्तीपुर-तरुण कुमार चौधरी
पूर्णिया-दिलीप कुमार जायसवाल

जदयू
नालंदा-रीना यादव
मुजफ्फरपुर-दिनेश सिंह
भागलपुर-बांका विजय कुमार सिंह
सीतामढ़ी-शिवहर रेखा देवी
भोजपुर-बक्सर राधा चरण साह

आरएलजेपी
वैशाली-भूषण कुमार

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)-6
पटना-कार्तिकेय कुमार
सिवान-विनोद जायसवाल
मुंगेर-जमुई-शेखपुरा अजय कुमार सिंह
गया-जहानाबाद-अरवल रिंकू यादव
पश्चिम चंपारण- सौरभ कुमार
सहरसा-मधेपुरा-सुपौल डा. अजय कुमार सिंह

कांग्रेस-1
बेगूसराय-खगड़िया राजीव कुमार

निर्दलीय- 4
पूर्वी चंपारण-महेश्वर सिंह

सारण-सच्चिदानंद राय

नवादा-अशोक यादव

मधुबनी-अंबिका गुलाब यादव

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button