न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
अप्रैल 27, 2022
बिहार के लोगों को अब सावधान होने की जरूरत है क्योंकि दो से तीन दिनों में प्रदेश का तापमान 46 से 47 डिग्री तक जा सकता है। बता दे कि हाल ही में बढ़ते तापमान के बाद स्कूलों का समय बदला गया था। अगर दो से तीन दिनों में ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो बहुत जल्द स्कूलों के बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। मंगलवार को बिहार के बक्सर में अधिकतम तापमान 44.7 तो बांका में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को पटना में 43, गया में 43, शेखपुरा में 43.8, जमुई में 43.3, वैशाली में 43.7, औरंगाबाद में 43.1, नवादा में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार जिन जगहों पर मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही उनमें पटना, सबौर, जमुई, बक्सर, वैशाली, खगड़िया, बांका, नवादा और नालंदा जिले का हरनौत शामिल है. इन जगहों पर भीषण गर्मी के साथ पूरे दिन लू भी चला।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में शुष्क एवं गर्म पछुआ हवा के साथ उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा है। अगले तीन दिनों तक दिन के तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति जारी रहेगा।
108 total views, 3 views today