बिहार के ताजा खबरेंराजनीतिराज्य

भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ……..

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
मार्च 16, 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के बाद ‘आप’ नेता भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। भगवंत मान के शपथ ग्रहण में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता शामिल हुए। बता दे कि बहुत सारे नेता समारोह में शामिल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिये भगवंत मान को बधाई दी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आज पूरा पंजाब भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ”
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। पंजाब के संगरूर जिले के धूरी से चुनाव लड़ने वाले मान ने 58,206 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
फोटो साभार ANI

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button