सफाई कर्मियों के साथ घूमेंगे सभी वार्ड

जनपथ न्यूज़ डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
12 जुलाई 2023

भागलपुर : नगर निगम ने एक विशेष पहल की है, जिसमें शहर की 50 महिलाओं को टोटो रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण लाजपत पार्क के मैदान में प्रशिक्षक सुबोध ताती के द्वारा दिया जा रहा है, जिससे वह आत्मनिर्भर बनेंगी। गौरतलब हो कि इन 50 महिलाओं ने टोटो रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। अब बहुत जल्द भागलपुर के हर वार्ड में सफाई कर्मियों के साथ वह टोटो चलाती हुई नजर आएंगी।

*शहरवासी बता रहे सकारात्मक पहल*
50 महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक सुबोध तांती ने बताया कि सभी महिलाओं ने काफी ढंग से टोटो चलाने का प्रशिक्षण लिया है। अब वह बहुत जल्द शहर के हर वार्ड में टोटो चलाती हुई नजर आएंगी और महिलाएं अपने आप में इस कार्य से काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं भागलपुर नया बाजार सखीचंद्र घाट की रहने वाली रजनी ने कहा कि यह सरकार की अच्छी योजना है। इसमें महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंनै बताया कि हमलोगों ने प्रशिक्षण ले लिया है, अब हमलोग जल्द सड़क पर उतरेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इन कामों में उन्हें घर के लोगों का काफी सपोर्ट है। अब लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं है। वहीं शहरवासी इसे काफी सकारात्मक पहल बता रहे हैं।

Loading