बिहारब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर में डॉक्टर वसुंधरा लाल बनी नई मेयर, तो उपमेयर का ताज डाॅ० सलाउद्दीन अहसन ने पहना

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
31 दिसंबर 2022

भागलपुर : जिले में हुए 3 नगरपालिका के चुनाव का मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गया है। मेयर पद के लिए डॉक्टर वसुंधरा लाल की जीत हुई है।वहीं, डिप्टी मेयर में प्रोफेसर सलाउद्दीन अहसन विजयी हुए हैं। वसुंधरा लाल गजाला प्रवीण को हराकर मेयर पद का तज पहनी हैं।

शुक्रवार को अहले सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच बीएयू के डीएवी स्कूल में मतगणना कराई गई।मेयर पद के लिए मतगणना दूसरे तल के कमरा संख्या 10, 11 व 12 में चल रही थी। डिप्टी मेयर का मतगणना प्रथम तल के लिए कमरा संख्या 9,10 और 11 में चल रही थी। जबकि, पार्षद पद के लिए निचले फ्लोर के 10, 11 और 12 में चल रही थी । भागलपुर में 51 वार्ड पार्षदों का भी रिजल्ट आ गया है।

वार्ड पार्षदों में कौन-कौन हुए विजयी

वार्ड संख्या विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 प्रीति देवी
वार्ड 2 सोनी देवी
वार्ड 3 विकास कुमार
वार्ड 4 मनीष यादव
वार्ड 5 बीबी साहिन
वार्ड 6 मनोज पासवान
वार्ड 7 निजाहत अंसारी
वार्ड 8 जाबिर अंसारी
वार्ड 9 विभा देवी
वार्ड 10 जीवन कुमार
वार्ड 11 सविता देवी
वार्ड 12 सलेहा रानो
वार्ड 13 रंजीत कुमार
वार्ड 14 अनिल पासवान
वार्ड 15 एबून निशां
वार्ड 16 अमृता राज
वार्ड 17 अशोक पटेल
वार्ड 18 कुमकुम देवी
वार्ड 19 डाॅ०प्रीति शेखर
वार्ड 20 नंदीकेस सांडिल्य
वार्ड 21 संजय सिन्हा
वार्ड 22 निशा दुबे
वार्ड 23 रश्मि रंजन
वार्ड 24 बीबी नुसरत जहां
वार्ड 25 गोविंद बनर्जी
वार्ड 26 प्रीति कुमारी
वार्ड 27 नीलेश कुमार
वार्ड 28 सईदा जफर
वार्ड 29 सिम्पी कुमारी
वार्ड 30 अभिषेक आनंद उर्फ सन्नी मिश्रा
वार्ड 31 कुसमा देवी
वार्ड 32 मीरा राय
वार्ड 33 अफसाना
वार्ड 34 वलीमा
वार्ड 35 उमेश मंडल
वार्ड 36 अमित कु० उर्फ टिंकल
वार्ड 37 बबीता देवी
वार्ड 38 अश्वनी जोशी मोंटी
वार्ड 39 साइदा खातून
वार्ड 40 बदरुद्दीन उर्फ चुनना
वार्ड 41 संध्या गुप्ता
वार्ड 42 सरयुग साह
वार्ड 43 अरशदी बेगम
वार्ड 44 कहकशां परवीन
वार्ड 45 धीरज कुमार
वार्ड 46 रूपा देवी
वार्ड 47 नसरीन बेगम
वार्ड 48 कल्पना देवी
वार्ड 49 शशि कला देवी
वार्ड 50 पंकज कुमार गुप्ता
वार्ड 51 दीपिका कुमारी

मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद में कौन जीता

वहीं सबौर से मुख्य पार्षद पद के लिए दीपशिखा नंदपरिणा ने जीत दर्ज की है। जबकि उपमुख्य पार्षद के लिए आनंद कुमार ने जीत हासिल किया। इधर, भागलपुर के हबीबपुर से मुख्य पार्षद पद के लिए शहाबुद्दीन उर्फ मीनू और उप मुख्य पार्षद के रूप में रजी आलम ने जीत हासिल की है।

समर्थकों में दिखा काफी उत्साह

प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी पहुंचे हुए थे। समर्थकों को मुख्य गेट के बाहर ही रोका जा रहा था। समर्थक फूल माला व गुलाल लेकर बेसब्री से इंतजार करते दिखे।

मेयर-डिप्टी मेयर में किसे कितने मिले मत

मेयर प्रत्याशी कुल मत
अमृता राज. 6898
खुशबू कुमारी 9811
गजाला परवीन 43117
प्रतिमा देवी 2795
डॉ० वसुंधरा लाल 53593
रफत बानो 2493
श्वेता प्रियदर्शनी 5549
सविता देवी 7115
सीमा शाह. 24702

डिप्टी मेयर प्रत्याशी कुल मत
अनूप लाल शाह 13073
आशीष रंजन 5577
ओम भारती 7764
कविता राय 10049
छोटेलाल कुमार 14422
नेहा कुमारी 5357
भागीरथ शाह 2498
संतोष कुमार 41924
डॉ० सलाउद्दीन 49232
सुबोध मंडल 6195

*214 उम्मीदवारों को लेकर मतगणना*

जिले में 214 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसके भाग्य का फैसला शुक्रवार को हुआ।यहां 9 मेयर पद के लिए व 10 डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी थे। इस बार भागलपुर में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। मुख्य रूप से मेयर पद के लिए सीमा साह,वसुंधरा लाल व गजाला प्रवीण के बीच टक्कर चल रहा था।वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए प्रो०सलाउद्दीन अहसन व संतोष कुमार के बीच टक्कर चला। यहां पर सीमा साह और वसुंधरा लाल दोनों को भाजपा का समर्थन मिला हुआ था। वहीं, गजाला प्रवीण को कांग्रेस व राजद का समर्थन मिला था। डिप्टी मेयर में प्रो०सलाउद्दीन अहसन को राजद तो सन्तोष कुमार को भाजपा का समर्थन मिला था।

*कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही थी मतगणना*

मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सड़क जाम न हो इसको लेकर भी जवानों की तैनाती की गई थी।

Loading

Related Articles

Back to top button