ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

आवास बोर्ड की भूमि पर कब्जा कर निर्माण में एक गिरफ्तार…..

जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
रिपोर्ट: राकेश कुमार
16 जून 2022
पटना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी जमीन पर कब्‍जा कर अवैध निर्माण करवा रहा था। आरोपी राजीवनगर में स्थित आवास बोर्ड की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर रहा था जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजीवनगर थाने की पुलिस ने नेपाली नगर निवासी सुनील कुमार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार से अब पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
राजीवनगर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि, पकड़े गया आरोपी सुनील कुमार नेपाली नगर का रहने वाला हैं। सुनील कुमार आवास बोर्ड की खाली पड़ी जमीन पर कब्‍जा कर अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे।13:17:01 जिसकी जानकारी पुलिस को मिल गई और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे कि पुलिस के मौके पर पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button