ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिम ट्रेनर विक्रम पर गोली चलवाने के आरोप में पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को किया गिरफ्तार

जिम ट्रेनर विक्रम पर गोली चलवाने के आरोप में पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को किया गिरफ्तार

Edited by: राकेश कुमार
जनपथ न्यूज/सितंबर 23, 2021

पटना: राजधानी पटना में जिम ट्रेनर को गोली मारने के मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में विक्रम ने दावा किया है कि उसे जान से मारने की कोशिश खुशबू सिंह और उनके पति फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव सिंह ने की है। विक्रम के गंभीर आरोपों को पुलिस ने जांच में सही माना। इसके बाद मिले सबूत और क्लू के आधार पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के गिरफ्तारी की पुष्टि पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने की है।

डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को फिलहाल पाटलिपुत्र थाने पर रखा गया है। सूत्री के अनुसार शूटरों के साथ खुशबू सिंह की बात हुई थी। पटना पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा कर सकती है।

पुलिस का दावा है कि शूटरों से कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों शूटरों को करीब तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों शूटर एक ही जगह पर ठहरे थे।

जिम ट्रेनर ने पुलिस को बताया कि हम डॉ. राजीव सिंह को जिम सिखाने जाते थे। वहां मैम से बातचीत शुरू हो गई। मुझे कुछ ठीक नहीं लगा तो कुछ समय बाद ही हम उनके पास से हटना चाहते थे। हटना चाहा तो मुझे वह ब्लैकमेल करने लगी। कभी सुसाइड कर लेंगे तो कभी कुछ। धीरे-धीरे हम हटते चले गए। कहा कि वह मेरे साथ जबरदस्ती रिलेशन में रहना चाहती थी लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता था।

पुलिस को जिम ट्रेनर और खुशबू सिंह के तस्वीर मिली थी, जिसमें दोनों एक साथ गाड़ी में घूमते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से ये लगता है कि विक्रम भी खुशबू के करीब आया था।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button