
मोदी सरकार ने आज फिर सीएनजी पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। जनविरोधी पूँजीपरस्त एनडीए सरकार ने विगत 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की वृद्धि की है यानि 50 पैसे प्रतिदिन। अभी और बढ़ना शेष है।
जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब भी ये आपकी जेब काट निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे और अब भी। जो भाव कच्चे तेल का 2014 में था अब उससे भी बहुत कम है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दुगुना हो गए है। आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जायेंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी।

नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो Full Entertainment मिलता रहेगा। नौकरी, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, गांव-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर गहन विचार विमर्श और ध्यान केंद्रित देने की बजाय इनका फोकस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हेडलाइन मैनेजमेंट, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर और स्थलों के नाम बदलने पर रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
![]()



