नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना भानु प्रताप सिंह ने जानीपुर थाना का किया निरीक्षण और जनता दरबार का आयोजन
एसपी ने सुनीं जनता की शिकायतें, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनपथ न्यूज़ डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
12 जनवरी 2026
पटना: नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानु प्रताप सिंह ने जानीपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में रखे अभिलेखों, लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण व्यवस्था और पुलिस पदस्थापन की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता की शिकायतों को सुनते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

![]()



