बिहार

राष्ट्रीय सहयोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनी लीना प्रिया

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: जितेन्द्र कुमार सिन्हा
Edited by: राकेश कुमार
6 नवम्बर 2022

राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश्वर नाथ त्रिवेदी एवं बिहार प्रदेश संगठन विस्तार प्रभारी अभिमन्यु सिंह सहित अन्य शीर्ष नेताओं की अनुशंसा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा ने ” श्रीमती लीना प्रिया ” को महिला शक्ति बिहार की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सूत्रों के अनुसार, लीना प्रिया ने 2020 में दीघा विधान सभा से राष्ट्रीय सहयोग पार्टी की प्रत्याशी रह चुकी है। पार्टी की विचारधारा के प्रति इनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने इन्हें पटना महानगर अध्यक्ष बनाया था, तब से अब तक लीना प्रिया ने पार्टी की एक सक्रिय सहयोगी के रूप में पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव योगदान देती रही है ।

पार्टी अध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा ने बिहार प्रदेश महिला शक्ति की नव नियुक्त अध्यक्ष लीना प्रिया को बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने विश्वास के साथ कहा है कि राष्ट्रीय सहयोग पार्टी का संकल्प “आधी आबादी, आधी भागीदारी” को लीना प्रिया पूरा करने में सफल होगी।

Loading

Related Articles

Back to top button