ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह की रैली में भागलपुर के हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे पूर्णियां : शाहनवाज हुसैन

जनपथ न्यूज डेस्क

Reported by: गौतम सुमन गर्जना/भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
21 सितंबर 2022

भागलपुर : जिले से भाजपा के कार्यकर्तागण गृह मंत्री अमित शाह की रैली में हजारों की संख्या में भाग लेंगे और सीमांचल के इतिहास में यह रैली नया शिलालेख लिखने का काम करेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्तागण हर घर में सुपारी और चावल देकर आमंत्रण दे रहे हैं।

वहीं, पूर्व विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता आज इस बैठक में संकल्प लेकर कोई भी बूथ छूटे नहीं और हर बूथ से कोई न कोई कार्यकर्ता इस रैली में भाग जरुर लें। इसके साथ ही उन्होंने दिन भर बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ योजना व रणनीति तैयार की।

भागलपुर जिले के रैली प्रभारी कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस रैली के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्तागण जहां भाजपा में शामिल होंगे, वहीं सीमांचल में बढ़ रहे घुसपैठीयों पर भी कड़ा प्रहार किया जाएगा। आयोजित बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंशमणि सिंह,नभय कुमार चौधरी, अभय बर्मन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने भी संबोधित किया। जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव मुन्ना, सुधांशु भूषण, जिला महामंत्री मुरारी पासवान, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, उपाध्यक्ष रोशन सिंह, श्यामल किशोर मिश्रा, मुकेश सिंह, अंजना प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत साह, शरद सालारपुरिया, दीपक शर्मा, राजीव तिवारी, प्यारे हिंद, आलोक सिंह बंटू, श्वेता सुमन, संगीता सिन्हा, पंकज सिंह, रितेश कुमार, अनुज दुबे, नरेंद्र झा, राहुल तिवारी, कुश पाण्डेय, रामदेव साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Related Articles

Back to top button