बिहार के ताजा खबरेंराजनीतिराज्य

वशिष्ठ बाबू बिहार के गौरव थे: डॉ०सी०पी०ठाकुर

जनपथ न्यूज़  पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर ने देश के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर गहरा दुःख जताया है।
डॉ०ठाकुर ने कहा अब वे हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन जब-जब गणित की बातें होंगी वो हमेशा याद किए जाएंगे। आज बिहार ने अपना एक रत्न खो दिया है। उन्होंने आइआइटी से लेकर अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय तक बिहार का नाम रोशन किया, आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को चुनौती दी, गणित की थ्योरी को लेकर दुनिया भर में चर्चा में रहें। वशिष्ठ बाबू बिहार के गौरव थे। उनका जाना बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।
डॉ०ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button