जनपथ न्यूज़ :- खगड़िया के गोगरी थानांतर्गत भूरिया दियारा में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हो रहे विवाद को सुलझाने गए स्थानीय ग्रामीण सह पटना पुलिस लाइन के जवान सुबोध यादव गोली लगने से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार भुरिया दियारा में सरयुग यादव के पुत्र अरुण यादव एवं रामस्वरूप यादव के पुत्र संजय यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की नौबत बन आई थी। दोनों पक्षों को समझाने के लिए स्थानीय ग्रामीण सह पटना पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही के जवान सुबोध यादव जैसे ही पहुंचे कि गोलीबारी शुरू हो गई। एक गोली उसके दाहिना हाथ और दूसरी गोली पंजरे में लगने की बातें कही जा रही है।
गोली लगने के बाद सिपाही बेहोश होकर वही गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल जवान को इलाज के लिए आनन-फानन में गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। बताया गया कि बुधवार को पुलिस जवान की बेटी की शादी है। इसी को लेकर वह छुट्टी लेकर ड्यूटी से घर आया था। घायल पुलिस के जवान का बेटा मुरली यादव ने बताया पिताजी दोनों पक्षों को समझाने गए थे।
इधर घटना के बाद गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल राय ने सशत्र बलों के साथ भुरिया दियारा पहुंचकर दोनों पक्षों के ठिकानों पर छपेमारी की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की। गोगरी एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि भुरिया दियारा गोलीकांड की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *