आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
नवम्बर 19, 2021
पटना: कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। लोगों में ऐसी मान्यता है कि आज के दिन पुण्य प्राप्ति के लिए लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज शुक्रवार की तड़के से ही बिहार की राजधानी पटना और आसपास के जिलों में गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के उदघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। लोग यहां पर बड़ी संख्या में परिवार के साथ पहुंचे। कुछ लोग तो रात में ही घाटों पर पहुंच गए थे। आज पूरे दिन स्नान करने वालों का तांता लगा रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिहार में एक भक्ति का माहौल नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि पटना में गाय घाट पर इस बार स्नान के लिए गुरुवार रात हजारों लोग जुट गए। मध्य रात करीब 12 बजे थे और चांद पूरा था। हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। पटना में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान पटना के गांधी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। पटना में गंगा स्नान के बाद सुहागिनो ने
एक-दूसरे को सिंदूर लगाई।