ताजाखबरबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नम हवाओं के कारण हो रहा गर्मी का एहसास; दो दिनों बाद तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

पटना में जनवरी महीने में कड़ाके ठंड की जगह गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम में यह बदलाव नम हवाओं की वजह से आसमान में छाए बादलों के कारण है। इससे पूरे बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। मौसम की यह स्थिति 48 घंटों तक बनी रहेगी। जिसके बाद हवा शुष्क हो जाएगी।

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में दिखेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को पटना में तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 5 जनवरी, 2020 को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button