ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह(विजय कुमार) पटना(नौबतपुर) में गिरफ्तार, एक पत्नी के रहते दूसरी से रचाई है शादी.

निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह(विजय कुमार) पटना(नौबतपुर) में गिरफ्तार, एक पत्नी के रहते दूसरी से रचाई है शादी……
राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
अक्टूबर 30, 2021
पटनाः निमकी मुखिया सीरियल में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को शुक्रवार को महिला थाना की पुलिस ने राजधानी पटना से सटे नौबतपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला दो शादियों को लेकर जुड़ा है। पहली पत्नी की शिकायत के बाद विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना से मिला जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। आरोप है कि शादी का विरोध करने पर विजय ने विवाहिता पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया था। इसके बाद पत्नी निलिमा कुमारी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
दरअसल विजय कुमार ने पहली पत्नी को बगैर तलाक दिए उन्होंने मुंबई में अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली है। इससे पहले 1989 में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के टेक्स्ट बुक कॉलोनी निवासी निलिमा कुमारी से उनकी शादी हुई थी, उनके दो बच्चे भी हैं। विजय कुमार ने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया उसके बाद वे मुंबई गए। वहां कई टीवी सीरियल में काम किया। निलिमा का कहना है कि विजय कुमार ने 2016 में एक अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली है। इसको लेकर कई बार कहासुनी और लड़ाई हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार निलिमा ने कहा कि वर्ष 2020 में पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को विजय कुमार के नौबतपुर स्थित अपने गांव आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विजय कुमार को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद महिला थाने से ही कोर्ट में भी पेश किए जाने की बात बताई गई है।
 
महिला थाने में विजय कुमार से पुलिस ने की पूछताछ
निलिमा ने कहा कि वर्ष 2020 में पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को विजय कुमार के नौबतपुर स्थित अपने गांव आने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. विजय कुमार को थाने लाकर पूछताछ की गई. इसके बाद महिला थाने से ही कोर्ट में भी पेश किए जाने की बात बताई गई है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button