विश्वव्यापी कोरोना संकट में संस्था द्वारा राहत सामग्री वितरण
जनपथ न्यूज़ : दिनांक 05 अप्रैल 2020 से जनक नंदन सिंह मेमोरियल सेवा संस्थान संस्था द्वारा पटना के विभिन्न मुहल्लों में राशन, मॉस्क और साबुन
वितरण किया जा रहा है। विश्वव्यापी कोरोना संकट से उत्पन्न समस्याएं और इससे बचने के उपाय हमारे
संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से बताया जा रहा है|
संस्था के द्वारा राहत सामग्री, मास्क एवं फर्स्ट ऐड से सम्बंधित कुछ दवाओं को डोर-टू-डोर दिया जा रहा
है| हमारा यह कार्यक्रम अनवरत कोरोना संकट और उसके उपरांत भी चलता रहेगा | हम अपने संस्था के
कार्यकर्ताओं को विधिवत प्रशिक्षित करा कर इस कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त किया है| समाज एवं
सरकार से अपेक्षाकृत सहयोग मिलेगा तो इस कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर पुरे बिहार में चलाया जाएगा |
अभी तक 180 जरूरतमंद परिवार को हमने राहत सामग्री वितरण किया हैं| यह इलाका पटना के
आशियाना नगर, राजीव नगर, नेपाली नगर, दीघा, इलाहाबाद बैंक कॉलोनी, वित्त विभाग कौलोनी,
पोलसन रोड, वासिपुरम रोड और नब्बे फिट रोड है|
सामग्री वितरण में चन्दन कुमार (सचिव), अबुल वफा, सतीश सिंह, रश्मि कुमारी, प्रीति, कुंदन
चौधरी, , दीपक, मनीष ,जितेंद्र अहम भूमिका रही |