गौरीचकपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा, गौरीचक थाना क्षेत्र से ड्रग्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

नशे के काले कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

पटना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा, गौरीचक थाना क्षेत्र से ड्रग्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्ता

जनपथ न्यूज़/क्राइम डेस्क

पटना पुलिस को मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ बड़ी कारावाई की है. पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गौरीचक थाना क्षेत्र के लखना और सोहगी गाँव में छापेमारी कर पांच मादक पदार्थ कारोबारियों को गिरफ्तार किया है.

प्रशिक्षु डीएसपी विजय रंजन ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ का धंधेबाज गौरीचक थांनातर्गत लखना निवासी राहुल एक साल से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा है. गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर राहुल को लखना से दबोच लिया। गिरफ्तार राहुल के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कार सोहगी नहर के पास से शशि कुमार, आकाश, शुभम और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया.

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से करीब 32 ग्राम ब्राउन शुगर, आठ पुड़िया स्मैक, पांच दर्जन नशे की सूई, एक स्कूटी और करीब 49 हजार रुपए और तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की गई है. प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार रंजन ने बताया कि गौरी चक थाना क्षेत्र के इलाकों में चलाए जा रहे संयुक्त छापेमारी अभियान में गुप्त सुचना के आधार पर यह कारवाई की गई है.

गौरीचक, पटना से राकेश कुमार की रिपोर्ट.

Loading

Related Articles

Back to top button